गढ़ बासला माता के दर्शन हेतु भव्य पैदल यात्रा निकाली गई

भानुप्रतापपुर। मंगलवार, 24 मार्च 2026 को नगर के हनुमान मंदिर से गढ़ बासला माता के दर्शन हेतु एक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक यात्रा गोपाला मित्र मंडली, भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में माता, बहनों एवं नगर के श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। जयकारों और भजनों के बीच यात्रा पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ती रही।इस दौरान क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी भी पदयात्रा में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।आयोजक समिति ने बताया कि यह यात्रा पहली बार आयोजित की गई है और भविष्य में इसे और अधिक भव्य रूप देने की योजना है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह फल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। वहीं, वापसी के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए आयोजन समिति ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश तिवारी, अनंत गोपाल कोठारी, राकेश रामानी, चंद्रमोली मिश्र, शेखर यदु, मोहन मंडावी, हितेश तिवारी, आईआर साहू, सिघोरिया सर, पंकज वाधवानी, तूकेश साहू, त्रिलोचन ठाकुर, शेखर हरियानो, लक्ष्मण मखीजा, प्रदीप नवलानी, रवि साहू, भगवती गजेंद्र, सीमा सेनगुप्ता, निशा तिवारी, कीर्ति पद्दा, किरण डोंगरे, मुस्कान मोटवानी, सुशील आहूजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। कुल मिलाकर यह पदयात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *