माँ भद्रकाली की छत्र धाम वापसी पर नगर में भक्ति का माहौल

बीजापुर:-बीजापुर में फागुन पर्व के समापन के बाद माँ भद्रकाली की पवित्र छत्र अपने धाम लौट आई। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। माता की छत्र के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।
नगरवासियों ने रास्तों को फूलों से सजाया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। भक्तों की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।


श्रद्धालुओं का मानना है कि माँ भद्रकाली की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष फागुन पर्व के बाद माँ की छत्र की धाम वापसी पर नगरवासी बड़े उत्साह के साथ स्वागत करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और सभी ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *