नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी चालक फरार

चारामा नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद के हायवे पर हुई है, जहां रायपुर की और से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बाइक चालक धनेश्वर उसेंडी 24 वर्ष निवासी ग्राम कसावाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *