सोनहत,कोरिया। जिले के सोनहत विकासखंड में क्षेत्र के पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ जुटकर रंगों के इस त्यौहार को मनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आर्यन फ्यूल सोनहत में आयोजित इस होली मिलन समारोह में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों और जनता के प्रतिनिधियों ने राजनीति और समाचारों की व्यस्तता को दरकिनार कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि होली का त्यौहार सभी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का दिन है। क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सोनहत और कोरिया जिले के समस्त निवासियों को सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रंगों के उत्सव में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मनाई होली

05
Mar