कोरिया 05 मार्च 2026/ शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सोमवार, 09 मार्च 2026 को जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के बगल में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में रिलेशनशिप एक्जीकेटिव कुल 10 पदो के लिए बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ एवं जिला सरगुजा में भर्ती की जाएगी तथा कस्टमर सर्विस एक्जीकेटिव बैकुण्ठपुर के लिए कुल 03 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम योगयता स्नातक और महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।