रमेश गुप्ता रायपुर.. शहर में संचालित ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए किसी भी चौक के सभी दिशाओं में 50-50 मीटर तक कोई भी रिक्शा चालक सवारी को उतारने-चढ़ाने का कार्य नहीं करेगा। रायपुर शहर में संचालित रिक्शा चालकों ने बैठक में आश्वासन दिया कि चौक के 50-50 मीटर के परिधि में ना ही सवारी बैठायेंगे और ना ही सवारी उतारेंगे। इस प्रकार चौक में लेफ्ट टर्न फ्री रखेंगे। बैठक में 200 ऑटो चालक उपस्थित हुए।
रायपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति : ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का बड़ा फैसला, अब चौक-चौराहों से 50 मीटर दूर ही चढ़ेंगी-उतरेंगी सवारियां

24
Feb