कौशल्या माता मंदिर में जल्द स्थापित होगी भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा, ग्वालियर से रायपुर पहुंची मूर्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है। ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा तैयार की गई यह भव्य प्रतिमा वर्तमान में स्थापित मूर्ति का स्थान लेगी। रायपुर पहुंचने के बाद अब इसे पूरे विधि-विधान के साथ चंद्रखुरी स्थित मंदिर परिसर में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कौशल्या धाम परिसर में श्रीराम की एक प्रतिमा स्थापित की गई थी। उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने इस प्रतिमा के स्वरूप पर आपत्ति जताई थी। भाजपा का तर्क था कि वर्तमान प्रतिमा भगवान राम के स्वरूप के अनुरूप मनमोहक नहीं है। इसी विरोध के बाद अब नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है।

इस मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नई प्रतिमा की स्थापना में हो रही देरी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने उल्लेख किया था कि मूर्ति परिवर्तन की प्रक्रिया लंबित होने से श्रद्धालुओं में निराशा है।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस संबंध में आश्वासन दिया है कि प्रभु श्रीराम की नई मूर्ति पूरी तरह तैयार है और इसी माह इसे मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया जाएगा। रायपुर के रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइन सेंटर में निर्मित यह प्रतिमा जल्द ही श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उपलब्ध होगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *