गफ्फू मेमन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम विष्णु देव साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन,

गरियाबंद/रायपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरेंद्र मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ सलीम राज, एपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, सह प्रभारी प्रीतेश गांधी, हज कमेटी अध्यक्ष एजाज मिर्जा बैग, ललित जय सिंह, सागर मयाणी सहित बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री साय का ढोल नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ स्वागत करते हुए उन्हें गजमाला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने समर्थकों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उपस्थित लोगों ने तालियों और नारों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *