भिंड में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की सीधी भिड़ंत में 5 की मौत, 7 घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां नेशनल हाइवे 719 पर एक बस और ईको कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भीषण दुर्घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिल ढाबे के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग लंबे समय से इस नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संतों द्वारा किए गए आंदोलनों के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जो अब जानलेवा साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *