सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में कुल 12 माओवादी स्मारक किये गये ध्वस्त।

सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में कुल 12 माओवादी स्मारक किये गये ध्वस्त।

केरिपु डी/214 द्वारा एरिया डोमिनेशन के दौरान पील्लूर के जंगल में निर्मित 07 अवैध माओवादी स्मारक किये ध्वस्त एवं 02 IED नष्ट।*

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केरिपु डी/214 पिल्लूर की टीम को ग्राम बड़े काकलेर एवं पुलगुंडम के पास अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा निर्मित कुल 07 नक्सली स्मारक मिले।

सुरक्षा बलों द्वारा रणनीतिक रूप से आगे बढ़ते हुए क्षेत्र में मजबूत घेरा स्थापित कर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सतर्क जवानों द्वारा स्मारक के समीप कॉर्डेक्स वायर से भरी 02 बीयर बोतल IED, बरामद किया गया।
उक्त IED को यूनिट की B.D.D. टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया। इसके पश्चात दोनों स्थानों पर निर्मित सभी 07 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।

थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 85 वी वाहिनी की कार्यवाही में मल्लूर के जंगल में निर्मित 12 फिट के माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया है।

थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम पालनार के समीप 03 माओवादी स्मारक एवं ग्राम पेददाकोरमा में 01 माओवादी स्मारक को केरिपु 222 की कार्यवाही में एरिया डॉमिनेशन के दौरान ध्वस्त किये गये।

माओवाद के पूर्ण उन्मूलन एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की स्थापना के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा निर्मित प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले सभी अवशेषों को समाप्त किया जा रहा है।इस क्रम में सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादियों के प्रभाव, प्रचार और वर्चस्व को दर्शाने वाले सभी माओवादी स्मारकों, प्रतीक चिन्हों एवं हिंसक विचारधारा के प्रतीकों को चिन्हित कर विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया जा रहा है। माओवादी संगठन इन स्मारकों का उपयोग अपने कैडरों एवं ग्रामीणों में भय, दबाव तथा संगठनात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए करते रहे हैं।

इन प्रतीकों का उन्मूलन केवल भौतिक ढांचों को हटाने की कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह माओवादी विचारधारा, हिंसा और अवैध प्रभुत्व के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में माओवादियों के भय का मनोवैज्ञानिक प्रभाव समाप्त हो रहा है तथा शासन-प्रशासन की वैधानिक एवं लोकतांत्रिक उपस्थिति सुदृढ़ हो रही है। सुरक्षा बलों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में माओवादी किसी भी प्रकार से हिंसा, भय या दबाव का प्रतीक पुनः स्थापित न कर सकें, और क्षेत्र में स्थायी शांति, विश्वास तथा विकास का वातावरण निर्मित हो। यह कार्यवाही नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत निरंतर जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र को पूरी तरह माओवादी प्रभाव से मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *