पुलवामा हमले की बरसी पर CM डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा– शहीदों का बलिदान अमर रहेगा

डॉ. मोहन यादव ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव अमर रहेगा और राष्ट्र उनके प्रति हमेशा ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि देशवासियों को सेना के जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और त्याग पर गर्व है। मातृभूमि की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया यह सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

40 जवानों ने दी थी शहादत

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर विस्फोटक से भरे वाहन से हमला किया था। इस भीषण हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। शहीद जवानों के बलिदान ने देशभर में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा और उनकी स्मृति देशवासियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *