वन विभाग का नेचर पार्क 4 सालों से अधूरा

उद्घाटन से पहले ही मरम्मत में खर्च किए लाखों रुपये
भानुप्रतापपुर। वनमंडल पूर्व अंतर्गत भानुप्रतापपुर नगर में बन रहा नेचर पार्क 4 वर्षों में भी पूरा नहीं हों पाया है। 1 करोड़ की राशि खर्च हो जाने के बाद भी झूलों में मरम्मत की आवश्यकता पड़ गई है। हालही में झूलों की मरम्मत और पार्क में रंग रोगन करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए है।

यहाँ वहाँ झाड़ियाँ उग आई है और आधा दर्जन मज़दूर व कर्मचारी रखने के बावजूद पार्क में साफ़-सफ़ाई नहीं है। कुल मिलाकर यह नेचर पार्क वन विभाग में भ्रष्टाचार करने का एक उपयुक्त साधन बन गया है। हालही में मुख्य वन संरक्षक कांकेर द्वारा नेचर पार्क का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे मगर परिक्षेत्र अधिकारी व सहायक परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा बिना कार्य के ही लाखों रुपये का बिल लगाया गया है। इस कार्य में उपवनमंडल अधिकारी की भूमिका भी संदेहास्पद है क्योंकि कार्य का सत्यापन उनके द्वारा ही किया जाता है। बिना कार्य कराये लाखों के बिल का सत्यापन करते हुए अधीनस्तों को लाभ पहुचाने का अनुचित कार्य उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *