वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल के काव्य संकलन ” “ललितावली” का आज विमोचन

सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एल.आर.जायसवाल ‘ललित’ के काव्य संकलन “ललितावली” का गायत्री शक्ति पीठ सक्ति में 14 फरवरी शनिवार दोपहर दो बजे विमोचन समारोह का आयोजन जिला शिक्षाधिकारी मान. डाॅ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया है। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के भू.पू. शिक्षा मंत्री मान. मेधाराम साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि सोण्डका (जिला रायगढ़ ) के वरिष्ठ साहित्यकार सेवा निवृत्त प्राचार्य मान. रामभजन पटेल तथा बाराद्वार के लब्ध प्रतिष्ठित सजलकार रमेश सिंघानिया होंगे।

उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एल. आर. जायसवाल का यह चौथा काव्य संग्रह है। अपने चौथे काव्य संग्रह “ललितावली” में उन्होंने आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सम-सामयिक विषयों को संजोने का प्रयास किया है। पुस्तक की भूमिका रमेश सिंघानिया ने लिखी है। सक्ति नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जे. एल. एन. डिग्री कालेज की प्राचार्या डाॅ. शालू पाहवा, साहित्यकार रामभजन पटेल ने काव्य संग्रह के प्रकाशन पर अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं। मंच के सचिव भगतराम साहू ने सभी प्रबुद्ध जनों से विमोचन समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *