कोरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 2 निरीक्षक और 4 एसआई समेत 69 कर्मियों की नई पदस्थापना

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 2 निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक (एसआई) और 4 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत कुल 69 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। जिले में इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *