बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा बूथ स्तरीय प्रभारियों का भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ में आगामी कार्ययोजना हेतु बैठक आयोजित किया गया। अतिथियों ने भारत माता,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजली अर्पित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, सहकारी बैंक सरगुजा उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अशोक जायसवाल, राजेश सिंह, चून्नी पैकरा, अनिल साहू, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक बिनोद साहू, जिला मंत्री सुनिता कुर्रे,जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है और संगठन कार्य को बूथ स्तर पर सफल क्रियान्यवन करने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि, बूथ प्रभारी अब सीधे बूथ पर प्रवास कर बूथ समिति का सत्यापन कर बूथ की संरचना को और बेहतर बनाने एवं संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है और ऐसे समय में हम सभी का जिम्मेदारी और बढ़ जाता है, उन्होंने कहा कि, विकसित भारत रोजगार फॉर गांरटी योजना से हर में रोजगार के नए असवर मिलेगा, और गांव के श्रमिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजूरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, अज मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, कामतानाथ तिवारी, धीरेन्द्र साहू, रामसुंदर राजवाड़े, अंचल राजवाड़े, संगीता गुप्ता, आनंद राजवाड़े, सुरेन्द्र कुशवाहा,सुशील यादव, कुन्ती चक्रधारी, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्रीराम राजवाड़े, अहिल्या राजवाड़े, अभिमन्यु मृदुली, रूपचंद गुप्ता सहित बूथ प्रभारी काफी संख्या में उपस्थित रहें।