कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलासपुर के युवक-युवती ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और अपने घरों से भाग गए। बाइक पर सवार होकर वे कोरबा पहुँचे, लेकिन अचानक विवाद हुआ। प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेत दिया, फिर खुद का भी। युवक की मौके पर मौत हो गई, लेकिन युवती ने मौत के मुँह से वापसी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी की निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) और शुभम नायडू (28) मंगलवार रात घर से फरार हो गए। वे बिलासपुर से कोरबा पहुँचे और उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास रुके। वहाँ शुभम ने अचानक निशा का गला रेत दिया, उसे मरा समझा और खुद का गला काट लिया। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा।
युवती ने वीडियो कॉल से बचाई जान
खून से लथपथ निशा ने परिजनों को वीडियो कॉल किया और लोकेशन शेयर की। साथ ही डायल 112 को सूचना दी। लोकेशन पर पुलिस तुरंत पहुँची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। निशा की गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया।
खुलासा: युवक शादीशुदा था
शुभम के परिजनों को सूचना पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। जांच जारी है। निशा के स्वस्थ होने पर ही पूरी वजह स्पष्ट होगी।