शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 9 फरवरी से, वृंदावन के आचार्य विनयकान्त त्रिपाठी सुनाएंगे शिव महिमा

कोरिया,सोनहत।

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक अत्यंत हर्ष और उल्लास का विषय है कि आगामी 09 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक शिव महापुराण कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव वृन्दावन धाम के प्रसिद्ध वाचस्पति, आचार्य विनयकान्त त्रिपाठी जी के मुखारविंद से संपन्न होगा।

इस आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 09 फरवरी को प्रातःकालीन सत्र से होगा और इसका समापन 16 फरवरी को भव्य विधि-विधान के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह कथा श्रीमद्भागवत एवं शिव पुराण के दिव्य संदेशों पर केंद्रित होगी, जिसमें भगवान शिव की महिमा और उनके अद्भुत लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

आचार्य श्री विनयकान्त त्रिपाठी जी, जो कि श्रीधाम वृन्दावन के विद्वान वक्ता हैं, उनके मुख से श्रवण किए जाने वाले शास्त्रीय प्रवचनों के लिए भक्तजन विशेष रूप से आकर्षित होते हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनों, महानुभावों और स्नेही स्वजनों को निमंत्रण देते हुए कहा है कि यह अवसर ईश्वर की असीम अनुकंपा और महादेव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए दुर्लभ है।

आयोजन समिति के प्रवक्ता ने बताया, “यह केवल एक कथा नहीं, बल्कि एक मंगल पुण्य अवसर है। हम सभी सपरिवार इस आयोजन में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *