दिलीप गुप्ता
सरायपाली : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड सरायपाली संभाग द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन सरायपाली संभागीय कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर विगत दो वर्षों से विभाग के उन उपभोक्ताओं को जो विभिन्न क्षेत्र में नियमित भुगतान कर रहे हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित वी पूजा अर्चना कर किया गया।
इस अवसर पर जिसमें मोगरा किशन पटेल (अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद ) के मुख्य आतिथ्य व हेमंत प्रधान (उपाध्यक्ष नगरपालिका सरायपाली,) , सविता जायसवाल( पार्षद )तथा प्रकाश पटेल (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि) की उपस्थिति में सभी उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया । जिनमें विगत दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता सहित बी.पी.एल. कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं तथा पी.एम. सूर्य घर योजना के पांच लाभार्थियों सहित कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में विद्युत विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। विगत 25 वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, कृषि पंपों का विद्युतीकरण, औद्योगिक विकास हेतु सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था तथा उपभोक्ता सेवाओं में सुधार जैसे कार्यों से राज्य की प्रगति को नयी दिशा मिली है। उन्होंने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की।
हेमंत प्रधान (उपाध्यक्ष नगरपालिका ) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग ने ग्रामीण विद्युतीकरण, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, और सुलभ बिजली उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने एवं शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता टी.के.पटेल ने सरायपाली ग्रामीण कार्यालय क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए पूर्व में इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई हेतु मात्र 3 नग विद्युत उपकेन्द्र थे जिनकी संख्या वर्तमान में में 33 उपकेन्द्र स्थापित हो जाने, पूर्व में कुछ सौ उपभोक्ताओं से वर्तमान में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के होने की जानकारी दी। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में मात्र 3 वितरण केन्द्र से आज 12 वितरण केन्द्र कार्यालय हो गये हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव राज्य की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है। उन्होंने स्मार्ट मीटर, उर्जा संरक्षण, तकनीकी उन्नयन एवं उपभोक्ता संतुष्टि को विद्युत विभाग की प्रमुख प्राथमिताएं बताते हुए समयबध्द कार्य करने की बात कही। सौर ऊर्जा योजना से लाभान्वित उपभोक्ता देवेन्द्र नायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु कहा।
महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विद्युत क्षेत्र में पिछले 25 वर्ष में हुए प्रगति, स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी, पी.एम. सूर्य घर योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम में मंच संचालन परमेश्वर ठाकुर द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन बी.एस. आंडिल सहायक अभियंता सरायपाली उपसंभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरायपाली विद्युत संभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि दिनेश अग्रवाल ( अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स) , सेवाशंकर अग्रवाल ( सचिव चैंबर ऑफ कॉमर्स) दिलीप गुप्ता ( वरिष्ठ पत्रकार )एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग श्री राजकुमार टंडन, चैतराम बंजारा, अगस्ती साहू, विश्वामणी विभार, केशव डड़सेना एवं शिवचरण बंछोर का रहा