कोरिया, 2 फरवरी, 2026/ भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया प्रथम राष्ट्रीय ट्राईबल गेम्स के आयोजन की जिम्मेदारी आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ को दी गई है।
आयोजन पूर्व प्रतियोगिता को सफल बनाने खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा शुभंकर मोरवीर के साथ मसाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कोरिया जिला अतर्गत खेलो इण्डिया बैडमिंटन अकादमी इण्डोर स्टेडियम, तलवापारा बैकुन्ठपुर पहुंची। इस दौरान बैडमिंटन अकादमी के खिलाडियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारी ने फूल मालाओ से शुभंकर मोरवीर का स्वागत किया गया। वर्तमान में सरगुजा ओलम्पिक की तैयारियो से युवा खिलाडियो में प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्साह व जज्बा दिखाई दे रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय ट्राईबल गेम्स के शुभंकर मोरवीर के आगमन से जिले के युवा खिलाडियो में नई उर्जा का संचार हुआ है।
कोरिया जिले के पश्चात् शुभंकर मोरवीर जिला सूरजपुर के लिये रवाना हुआ। कार्यक्रम के दौरान बडी संख्या में युवा खिलाडी, प्रशिक्षक, शिक्षक, अधिकारियों की उपस्थिति रही।
स./मानिकपुरी