रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में टी-20 वर्ल्ड कप के पूर्व क्राइम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट से अवैध धन अर्जित करने और आईडी बांटने वाले गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य बिंदु:
37 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद।
गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार, जो आईडी उपलब्ध कराने का काम करते थे।
सट्टा वेबसाइट के तार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत।
3 लग्जरी कारें (2 थार और 1 नेक्सा XL6) और 10 मोबाइल फोन जप्त।
कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 92,50,000/- रुपये।
कार्यवाही का विवरण: पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही थी।
दिनांक 31.01.2026 को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अण्डर ब्रीज के पास चारपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। टीम ने घेराबंदी कर 03 अलग-अलग चारपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया, जिनमें 06 व्यक्ति सवार थे।
आरोपियों की कार्यप्रणाली: पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी एवं सचिन जैन बताया। उनके मोबाइल चेक करने पर ऑनलाइन बैटिंग साइट्स https://www.google.com/search?q=rockbet777.com एवं https://www.google.com/search?q=classic777.com के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपी रखब देव पाहुजा एवं पीयूष जैन मास्टर आईडी कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे।
जप्त सामग्री:
नगदी रकम: 37,50,000/- रुपये।
वाहन: 02 नग महिन्द्रा थार (CG 04 NU 0313 एवं CG 04 NV 6677) और 01 नग नेक्सा XL6 कार (CG 04 PX 6086)।
मोबाइल: 10 नग कीमती 5,00,000/- रुपये।
पंजीबद्ध अपराध: आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रखब देव पाहुजा, जितेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल तथा सचिन जैन पूर्व में भी जुआ प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
रखब देव पाहुजा, पिता स्व. लालचंद पाहुजा, उम्र 46 साल, निवासी- भिलाई, जिला दुर्ग।
पीयूष जैन, पिता राजेश जैन, उम्र 26 साल, निवासी- रोहिणीपुरम, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, पिता रमेश कुमार कृपलानी, उम्र 33 साल, निवासी- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुर।
दीपक अग्रवाल, पिता गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, उम्र 40 साल, निवासी- सकरी, जिला बिलासपुर।
कमल राघवानी, पिता स्व. श्याम लाल राघवानी, उम्र 32 साल, निवासी- गायत्री नगर, रायपुर।
सचिन जैन, पिता अशोक जैन, उम्र 49 साल, निवासी- हनुमान मंदिर रोड, गुढ़ियारी, रायपुर।