रायपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की हेरोइन के साथ पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। DCP (WEST) संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कबीर नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत BSUP कॉलोनी में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई जा रही है। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *