कांकेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण एवं शहर के द्वारा मनरेगा बचाव संग्राम और धान खरीदी की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम माकड़ी तिराहा चौक पर किया। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए गांधी जी के विचारों को उपस्थित जनमानस को अवगत कराया तथा प्रदेश में धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाए जाने को लेकर चक्का जाम किया गया जिससे गाड़ियों की लंबी कतार गईं। धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार के दावों और हकीकत के बीच विरोधाभास देखने को मिल रहा है, जहां सरकार इसे ऐतिहासिक बता रही है वहीं जमीनी स्तर पर किसानों की शिकायतों से स्पष्ट है कि सरकारी दावे खोखले हैं। यदि सरकार किसान का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती है तो स्पष्ट बताएं क्योंकि सरकार की दाना दाना धान खरीदने की मंशा कहीं दिखाई नहीं दे रही है अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद भी किसान को टोकन जारी करने में सरकार कोताही बरत रही है धरातल पर अनेक विसंगतियां देखने को मिल रही है जो सरकार की कम धान खरीदी करने की मंशा को उजागर कर रही है। इस धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, जिलाअध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, अजजा आयोग पूर्व सदस्य नितिन पोटाई,ब्लॉक अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव, शहर अध्यक्ष यासीन कराणी, हेमनारायण गजबल्ला, सुलोचना मेश्राम, अजय रेणु, मृदुला भास्कर, भोमसिंह नाग, भारती सलाम,गोमती सलाम, विजय यादव, मुकेश तिवारी,राजू दुबे, शिवांकित श्रीवास्तव, ख़ोमेंद्र उईके,उदय शर्मा, सुमित राय, गिरीश मेश्राम, चमन साहू, किसन साहू,सुरेश नाग, शेष गजबिए, सूर्या नेताम, तारस सिन्हा, सत्यार्थ करायत,हर्षदीप कावड़े, रोशन आरा,लता मंडावी, मतीन खान,कृष्णकुमार अत्री,संग्राम नेताम, ओमप्रकाश देवांगन, तुकेश्वर साहू, बसंत साहू,पवन कांगे, ऋषि साहू, नरेंद्र ठाकुर, नंदकुमार देवांगन आदि उपस्थित थे।
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने एवं मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया माकड़ी में चक्का जाम

30
Jan