शिशु मंदिर शाहवाडा में वार्षिक उत्सव की धूम: खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विजेताओं को मिला इनाम

चारामा : सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति की सांस्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए विधिवत रूप से माता सरस्वती ओम भारत माता के छाया चित्र का पूजा अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदोपरांत छात्र छात्राओं एवं पहुंचे गणमान्य जन अभिभावक बंधु भगिनी के समक्ष सरस्वती वंदना गायन हुआ इसी तारतम्य में मुख्य अतिथि के रूप में जानकी जुर्री (प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सेन,अनिल साहू SMC अध्यक्ष शाहावाड़ा,पुष्पलता गनवीरे(पंच), डी के साहू सर व्याख्याता हाई सेकेंडरी स्कूल शाहवाडा, अनुराधा मेश्राम (पंच),उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि महोदया ने पंच परिवर्तन विषयों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया,उद्बोधन के पश्चात् समस्त अतिथियों ने गोला फेक के माध्यम से विभिन्न खेलों का गणेश किया तदोपरांत माताओं ने विभिन्न खेल कूद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गोला फेंक भारती निषाद प्रथम ,पुष्पलता गनवीरे दूसरा,ममता सेन तीसरा,जलेबी दौड़ ललिता कोड़ोंपी प्रथम,वंदना सेन दूसरा,ममता सेन तीसरा,सुई धागा दौड़ ममता सेन प्रथम,तरुणा उसेंडी दूसरा,शकुंतला कवाची तीसरा,बिंदी लगाव दिलेश्वरी जुर्री प्रथम,कलावती सेन दूसरा,पूर्णिमा साहू तीसरा,चम्मच बाटी संतुलन दौड़ प्रथम पूर्णिमा,ममता सेन दूसरा,संतोषी निषाद तीसरा,मटका फोड प्रथम शकुंतला कवाची,दूसरा कलावती सेन,तीसरा संतोषी निषाद,बालिका वर्ग में कुर्सी दौड़ प्रथम निमिषा कोड़ोपी,दूसरा सोनिया मंडावी,तीसरा गीतांजलि निषाद,इसी प्रकार से पुरुष वर्ग गोला फेंक प्रथम देवेंद्र सेन,दूसरा महेश वासनीकर,तीसरा दुलार साहू,मटका फोड प्रथम अनूप सेन,दूसरा ओमकार जैन,तीसरा दुलार साहू,पानी बाल्टी गिलास के अंदर सिक्का डालो प्रथम ओमकार जैन,दूसरा महेश वासनीकर,तीसरा अनूप सेन,कुर्सी दौड़ प्रथम ओमकार जैन,दूसरा देवेंद्र सेन,तीसरा दुलार साहू,चम्मच दौड़ प्रथम देवेंद्र सेन दूसरा उमेंद्र सेन,तीसरा दुलार साहू,जलेबी दौड़ प्रथम देवेंद्र सेन,दूसरा अनूप सेन, तीसरा दुलार साहू इसी प्रकार से रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंताराम साहू (जनपद सदस्य चारामा) ,विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह ठाकुर जिला समन्वयक जिला ग्राम भारती कांकेर),नाथूराम कोड़ोपी,जयंतलाल मंडावी, अनिल साहू,हेमराज जैन,श्रीमति अनुराधा मेश्राम, बिंदा बाई कोड़ोपी समस्त अतिथियों ने पूजा अर्चन कर संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।चिंता राम साहू जनपद सदस्य चारामा ने अपने उद्बोधन में कहा भैया बहनों का सर्वांगीण विकास में माता पिता परिवार विद्यालय का विशेष योगदान होता है,पालक बालक सम्मेलन से अपनी बातों को विद्यालय तक पहुंचा कर बच्चे में शिक्षा संस्कार के माध्यम से बच्चे चरित्र वान, देशभक्त। बन कर भावी समाज के बच्चे ही कर्णधार होते है कहते हुए अपनी बातों को रखे समस्त छात्र छात्राओं के अपने साथ लाए परितोष इनामों का वितरण भी छात्र छात्राओं को किए ।साथ ही दोपहर में हुए महिलाओं/पुरुषों के खेलकूद के इनामों की व्यवस्था समस्त महिला वर्ग खेल हेतु प्रथम ईनाम नाथूराम कोड़ोपी के द्वारा,दूसरा ईनाम पुष्पलता गनवीरे द्वारा,तीसरा ईनाम नीलम टेंट हाउस शाहवाडा द्वारा,इसी प्रकार से पुरुष वर्ग के खेलो का प्रथम ईनाम जयन्तलाल मंडावी के द्वारा,दूसरा ईनाम अनिल साहू के द्वारा,तीसरा ईनाम शैलेन्द्र साहू पालक शाहवाड़ा के द्वारा प्रदान किया गया,सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समस्त विजेता महिला/पुरुष वर्ग के खेलों के ईनाम का वितरण किया गया,सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने स्वागत नृत्य , सुआ,कर्म,ददरिया, भतरी,पंथी,फाग,भक्ति,विरह,देशभक्ति से ओथ प्रोत और बारह मासी गीत संगीत से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा जनता जनार्दन के मन में उतर कर मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी के मन मोह लिया सास्कृतिक प्रभारी देविका पोया,सीमा शोरी एवं गणेशिया शोरी,राधिका साहू, नूरेश कोड़ोपी,शंकरलाल साहू भूतपूर्व आचार्य सुरजभान सिन्हा(स्वास्थविभाग)का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रधानाचार्य अरुण साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *