धर्मांतरण मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्मांतरण प्रोत्साहन पर आरोपिया गिरफ्तार

अम्बिकापुर। धर्मान्तरण के संवेदनशील मामलों में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित एक्शन लेते हुए धर्मान्तरण को प्रोत्साहित करने वाली एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामले का विवरण: प्रार्थी रोशन तिवारी, निवासी मठपारा (थाना अम्बिकापुर) ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को नमनाकला निवासी ओमेगा टोप्पो द्वारा अपने घर पर भारी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया था। आरोप है कि वहां हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी की जा रही थी और लोगों को ईसाई धर्म में धर्मान्तरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था।

पुलिस की कार्यवाही: प्रार्थी की शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 46/26, धारा 270, 299 बी.एन.एस. (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सबूतों के आधार पर आरोपिया ओमेगा टोप्पो (66 वर्ष), पिता स्व. सामुएल टोप्पो, निवासी नमनाकला को गिरफ्तार किया। आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

टीम की सक्रियता: इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू भगत, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अतुल शर्मा और कुंदन पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *