चारामा। ग्राम मूडखुसरा के स्कूल पारा में दो दिवसीय श्री राम कथा मानसगान सम्मेलन का भव्य आयोजन 31 जनवरी और 01 फ़रवरी को किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा की प्रसिद्ध मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
शनिवार को होगा भव्य शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं दीप प्रज्ज्वलन 31 जनवरी, शनिवार सुबह 08 बजे मुख्य अतिथि किरन नरेटी (अध्यक्ष- जिला पंचायत कांकेर) के कर-कमलों से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा), सतीश लाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़), मोहन मण्डावी (पूर्व सांसद, लोकसभा कांकेर), ब्रम्हानंद नेताम (पूर्व विधायक भानुप्रतापपुर), विजय मण्डावी (प्रदेश संयोजक भाजपा किसान मोर्चा), हेमेंद्र (बंटी) ठाकुर (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा भाजपा कांकेर), खेम तिवारी (महामंत्री किसान मोर्चा कांकेर), महेश साहू (उपसरपंच, ग्राम पंचायत आंवरी), विष्णु सिन्हा (ग्रामीण अध्यक्ष मुड़खुसरा), जागेश्वरी भास्कर (अध्यक्ष जनपद पंचायत, चारामा), अमिता बंजारे (सदस्य जनपद पंचायत, चारामा), ओमप्रकाश साहू (अध्यक्ष – भाजपा मण्डल, चारामा), ईश्वर लाल छाटा (पूर्व सदस्य जनपद पंचायत), टीकम तारम और वासु साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह में शामिल होंगे कई गणमान्य आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सावित्री मनोज मण्डावी (विधायक, भानुप्रतापपुर क्षेत्र) शिरकत करेंगी। अध्यक्षता रितु नागवंशी (सरपंच, ग्राम पंचायत मुड़खुसरा) करेंगी।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत यादव (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर), ठाकुर राम कश्यप (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, चारामा), नरेन्द्र यादव (पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग), तनु साहू (सदस्य जनपद पंचायत, चारामा) मौजूद रहेंगे। विशेष अतिथि के तौर पर हिरवेन्द्र साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), भुनेश्वर नागराज (अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा), महेन्द्र नायक (अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांकेर), अर्जुन देवांगन (उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी चारामा), मंजु सुभाष सोनकर (पार्षद नगर पंचायत), भूषण सिन्हा, झाडुराम साहू (ग्राम पटेल), भागी सिन्हा (उपसरपंच, मुड़खसरा), गिरधारी लाल सिन्हा, कुमान पांडे, सुखराम साहू, रतन साहू, रूमलाल सिन्हा, आत्मा राम प्रजापति, लक्षन पाण्ड़े, रामगुलाल साहू, बसंत पाण्डे, राधेश्याम साहू, लक्षमन सिन्हा, गोरख चक्रधारी, बालमकुंद पाण्ड़े, रूपेश चक्रधारी, पुरन चक्रधारी और मुन्ना सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
ये मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुति प्रथम दिवस: सार्थक महिला मानस मण्डली मुड़खुसरा, श्री राम मानस परिवार बेलरगांव सिहावा (धमतरी), जय दंतेश्वरी महिला मानस परिवार टोकरो (रायपुर), श्री रामकृष्ण मानस मण्डली भखारा (धमतरी), मंथन मानस परिवार कपालफोड़ी (धमतरी), चन्दनदीप मानस परिवार अमोंदी (आरंग) और जय माँ कंकालीन पंडवानी कार्यक्रम।