टोकन, डीओ सब लेने के बाद भी गाड़ी गायब किआ मूसा रायगढ़ पर गंभीर आरोप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की ऑटो एक्सपो योजना के तहत आरटीओ एवं इंश्योरेंस में 50 प्रतिशत की छूट आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है, लेकिन Kia Mousa शोरूम रायगढ़ की कार्यप्रणाली ने इस योजना को ही मजाक बना दिया है। शोरूम पर टोकन राशि और बैंक डीओ (Delivery Order) लेने के बावजूद वाहन की डिलीवरी में जानबूझकर देरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस मामले में पीड़ित पत्रकार राहुल अग्रवाल हैं। उनके अनुसार, 10 जनवरी को Kia Seltos HTK (O) मॉडल की बुकिंग के लिए 10,000 रुपये की टोकन राशि शोरूम के खाते में जमा की गई थी। इसके बाद 23 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा, सक्ती शाखा से वाहन के लिए डीओ लेटर भी जारी करवा दिया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद 27 जनवरी तक वाहन की डिलीवरी नहीं दी गई।

आरोप है कि सेल्स प्रतिनिधि अरविंद यादव लगातार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। जब शोरूम के जीएम जफर खान से संपर्क किया गया, तो वहां से भी कोई जिम्मेदाराना जवाब नहीं मिला। इस लापरवाही के कारण न केवल उपभोक्ता को मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि ऑटो एक्सपो योजना की वैधता समाप्त होने की स्थिति में आरटीओ और इंश्योरेंस पर मिलने वाली भारी शासकीय छूट भी हाथ से निकलने की कगार पर है।

पीड़ित पत्रकार राहुल अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र डिलीवरी नहीं दी गई और आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हुई, तो वे उपभोक्ता फोरम, कानूनी नोटिस और जिला प्रशासन सहित Kia कंपनी के उच्च प्रबंधन से इसकी शिकायत करेंगे। अब सवाल यह है कि जब एक पत्रकार को इस तरह भटकाया जा रहा है, तो आम उपभोक्ता की क्या स्थिति होती होगी? मामले ने Kia ब्रांड की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *