हंसी-मजाक, गेम्स और गीतों की बौछार : थगड़ा डेम में लालसोट महिला मंडल की पिकनिक रही यादगार

राजकुमार मल

भाटापारा- दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को लालसोट महिला मंडल, भाटापारा द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एकदिवसीय पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण थगड़ा डेम पिकनिक स्पॉट पर उत्साह, उल्लास और आपसी आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ।

इस आनंदमय यात्रा का नेतृत्व लालसोट महिला मंडल की अध्यक्ष नेहा अश्वनी शर्मा ने किया। यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई थी, जबकि भोजन की व्यवस्था स्व-वित्तपोषित (सेल्फ पेड) रखी गई। इस पिकनिक यात्रा में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर मोहिनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, लालसोट महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति सीमा पुरोहित, सीमा पटाक, सीमा संतोष पुरोहित, वंदना शर्मा, मीता शर्मा, आशा पुरोहित, साक्षी शर्मा, उमा पटाक, संध्या शर्मा, हर्षा शर्मा, यामिनी शर्मा, अनिता शर्मा, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, रेखा शर्मा, बृजलता शर्मा, संगीता शर्मा, अमृता शर्मा, सपना शर्मा, पिंकी अभिषेक शर्मा, पिंकी आनंद शर्मा एवं मीना शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान गेम्स, डांस, अंताक्षरी जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने पतियों के लिए गाए गए गीतों की पंक्तियों ने वातावरण को भावनात्मक और आनंदमय बना दिया। सभी सदस्यों ने आपसी मेलजोल, हँसी-मजाक और सौहार्द के साथ इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया।

प्रकृति की गोद में बसे थगड़ा डेम के मनोरम दृश्य, पार्क में खिले सुंदर फूल, शीतल हवाएँ और मनमोहक प्राकृतिक वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। यह पिकनिक यात्रा न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा करने का भी सशक्त अवसर रही।

सभी सदस्यों के सहयोग, सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा से यह पिकनिक यात्रा अत्यंत सफल, हर्षोल्लासपूर्ण और अविस्मरणीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *