सरायपाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सरायपाली (रिपोर्टर: दिलीप गुप्ता)। सरायपाली नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। नगर में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली गईं और आकर्षक झांकियों के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए गए।

प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम:
विधायक कार्यालय और गांधी चौक: विधायक चातुरी नंद ने कांग्रेस विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया, जहाँ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद ऐतिहासिक गांधी चौक में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर तिरंगा फहराया, जिसमें कांग्रेस व भाजपा नेताओं सहित नगरवासी शामिल हुए।

भारती हॉस्पिटल: नगर के भारती हॉस्पिटल में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विश्वजीत गुप्ता, समाजसेवी सेवाशंकर अग्रवाल, डॉ. कुलदीप वशिष्ठ, डॉ. रेणु वशिष्ठ, डॉ. जोसेफ, डॉ. मीरा एल्गोरा सहित डॉक्टर्स और नर्स उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स: भरतलाल कपड़ा दुकान के सामने जिला पंचायत सदस्य और चैंबर ऑफ कॉमर्स के मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। यहाँ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (आई के), संजय शर्मा, छतर सिंह नायक, विपिन उबावेजा, स्वर्ण सिंह सलूजा, मुकेश अग्रवाल, मनोज जैन, मनोज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और सचिव सेवाशंकर अग्रवाल सहित व्यापारी उपस्थित थे।

मस्जिद और मदरसा: नगर के मस्जिद में नसीर खान और मदरसा में शहीद खान (कार्यकारी अध्यक्ष) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अशफाक खान, कलीम, शाहजहां, इमरान और तलत आदि मौजूद रहे।

रोटरी क्लब व आनंद कार्यालय: अग्रसेन चौक पर विधायक चातुरी नंद और छत्तीसगढ़ के एकमात्र महामंडलेश्वर महाराज ईश्वर दास जी (राधा माधव आश्रम) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में कमल अग्रवाल, छतर सिंह नायक, संजय शर्मा, विपिन उबोवेजा, दिलीप गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सेवाशंकर अग्रवाल, मनोज जैन, कैलाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अमरनाथ झा, काले शर्मा, आशिक हुसैन, रामनारायण आदित्य, नईम लखानी, भरत मेश्राम, संतलाल बारीक, दीपांजलि बारीक, हेमा श्रीवास, जयंत यादव और डिग्री लाल रात्रे उपस्थित थे।

अग्रवाल पंचायत धर्मशाला: अध्यक्ष अजय अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर अर्पित अग्रवाल, कुसुम, आयुष, प्रतिभा सहित महिला व युवा मंडल के सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *