रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है। चयनित अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान राज्य पुलिस द्वारा आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, विशेष रूप से वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, तथा कर्तव्यनिष्ठ, अनुकरणीय और निरंतर सेवा के योगदान को मान्यता देता है।

लगन, साहस और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए जिन 10 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है, उनमें—
- महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग
- पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह
- पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
- पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा
- कमांडेंट निवेदिता पॉल
- कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे
- सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल
- सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी
- सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम
- प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू
शामिल हैं।
इन अधिकारियों का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस की पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।