कथावाचक युवराज पांडे को ‘निपटाने’ की धमकी का दावा, वीडियो वायरल

रायपुर में मशहूर कथावाचक युवराज पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनका एक और वीडियो यूट्यूब और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कथावाचक युवराज पांडे कहते हैं कि “बस गलती इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं।” उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि इतनी भारी भीड़ और जनसैलाब के बावजूद आयोजन स्थल पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

युवराज पांडे ने बताया कि कथा के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं की मालाएं चोरी हो गईं, जिसके कारण कुछ भक्त कथा सुनने भी नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मौजूद होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा आयोजन भगवान भरोसे चल रहा है और फिलहाल कुछ निजी बाउंसर ही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भीड़ में किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कथावाचक ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में आवेदन और सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी तरह का विशेष लक्ष्य तय किया गया है।

यह वीडियो सामने आने के बाद आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *