पारागांव गरियाबंद छत्तीसगढ़ में कलश यात्रा के साथ भागवत सप्ताह अमर कथा कार्यक्रम का शुभारंभ

गरियाबंद –22 जनवरी से ग्राम पारागांव गरियाबंद छत्तीसगढ़ में आयोजित श्री मद्भागवत सप्ताह अमर कथा कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकली गई l 51महिलाएं शिर पर कलश लेकर चल रही थी छत्तीसगढ़ी संस्कृति अनुरूप वाद्य यंत्र बजते नाचते व गीत गाते हुए कलाकार चल रहे थे भगवान की जय जय कारों व फाटकों की आवाज से पूरा आसमान गूंज रहा था! यात्रा पवित्र सरोवर तक पहुंचने पर पंडितों ने मंत्रोचारण कर सभी कलशों में जल भरें कलश यात्रा पूरे गांव की गलियों से निकलती हुईं कथा स्थल तक पहुंचीं

कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज अंबाला शहर हरियाणा संरक्षक भूतेश्वर नाथ धाम ने कथा के प्रथम दिवस भागवत माहत्म्य कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप हैं वेदों का सार भागवत महापुराण हैं जब हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य उदय होता हैं तब हमें भागवती कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिलता हैं! ज्ञान भक्ति वैराग्य को जगाने वाला पुराण है इसमें बारह स्कंध तीन सौ पैंतीस अध्याय व कुल इसमें अठारह हजार श्लोक हैं! इस कथा को श्रवण कर दूसंगति के कारण अपने जीवन को खराब कर चुका धुंधकारी जो मरने के बाद प्रेत योनि में चला गया था उनका उद्धार हो जाता हैं!
उक्त कथा दो सत्र में चल रहा है प्रातः 10.30 बजे से 1 बजे तक व दोपहर बाद 2.30 बजे से 5 बजे तक चल रही है प्रातः 5 बजे से भागवत मूल पाठ पारायण पूजा अर्चना होती हैं!


कथा के मुख्य यजमान गुरु भक्त ब्रह्मचारी रोहित भाई जी व समस्त ग्रामवासी पारागांव के सौजन्य से कथा हो रही है! 11 व्यक्ति सपत्नीक परिक्षित की भूमिका निभा रहे हैं!
यहां रोज भक्तों के लिए भोज भंडारा की व्यवस्था की गई हैं! दूसरे दिन ग्रामपंचायत के सरपंच श्री मती मीरा नेताम के तरफ से भंडारा दिया गया!
दिनांक –23/01/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *