असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मिले खैरवार समाज के प्रतिनिधि

वाराणसी।
अपेक्स बैंक सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के नेतृत्व में खैरवार समाज के प्रतिनिधियों ने आज वाराणसी में असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें खैरवार समाज से जुड़े खेरवार तथा खरवार समाज को भी भारत सरकार के राजपत्र में शामिल कर प्रकाशित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर खैरवार समाज के बुद्धदेव सिंह प्रांताध्यक्ष, मंगरू राम प्रदेश सचिव, जगन्नाथ सिंह तथा गाजीपुर से विनोद खैरवार सहित समाज के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *