जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

कोरिया

कोरिया 12 जनवरी 2026/ : छत्तीसगढ शासन द्धारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत संचालक, खेल एंव युवा कल्याण विभाग रायपुर निर्देशन से जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का अयोजन शासकीय कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुठपुर मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया श्री विनोद कुमार राय, जिला खेल अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, संस्था के प्रचार्य श्री अमृतलाल गुप्ता, जय नाथ वाजपई जिला प्रोग्रामर एंव सांहिस्ता अंजुम अली वरिष्ठ व्यख्याता के उपस्थित रहे।

जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार राय के द्धारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र की जानकारी देते हंुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्धारा शिकागो के विश्व धर्म महासभा में दिए गए उस ऐतिहासिक भाषण की चर्चा की जिसने पूरी दुनिया में भारत और हिन्दुत्व की पहचान बदल दी थी और अमेरिका के भाई और बहनों जैसे सरल शब्दों से स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक भाईचारा का संदेश दिया था। इस कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग मे लगभग 100 प्रतिभागियों ने बढ चढ कर भाषण, काव्य पाठ एंव रंगोंली प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रतियोगिता के अंत मे पार्षद श्रीमती शिल्पा गुप्ता एंव अन्य अतिथीयों के द्धारा, शामिल सभी विधाओं के प्रतिभागियों को प्रथम एंव द्धितीय पुरूस्कार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शा0 कन्या उ0 मा0 वि0 बैकुण्ठपुर संस्था के राष्ट्रीय सेवा योजन के स्वंय सेवकंे का भी सहयोग एंव सहबाग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *