मेष राशि: आज नए हफ्ते की शुरुआत जोश के साथ होगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन लव लाइफ में छोटी बात पर बहस से बचें। सेहत के लिए योग करें। लकी रंग सफेद है।
वृषभ राशि: आज करियर में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। खान-पान पर ध्यान दें। लकी रंग नीला है और आज शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि: आज थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है, इसलिए काम के बीच ब्रेक लें। बजट का ध्यान रखें, बिना सोचे-समझे खरीदारी भारी पड़ सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। लकी रंग पीला है।
कर्क राशि: आज काफी समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। लकी रंग काला है और गाय को रोटी खिलाएं।
सिंह राशि: आज आप काफी कॉन्फिडेंट रहेंगे। करियर में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। दोस्तों के साथ शाम बिताने का मौका मिलेगा। जोश में आकर कोई गलत फैसला न लें। लकी रंग नारंगी है और महादेव की पूजा करें।
कन्या राशि: आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। किसी भी कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। लकी रंग हरा है और सूर्य को जल चढ़ाएं।
तुला राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अचानक से कहीं से पैसा मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत का साथ मिलेगा। लकी रंग सफेद है।
वृश्चिक राशि: आज करियर में तरक्की के योग हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश के लिए दिन बढ़िया है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। लकी रंग पीला है और गरीबों की मदद करें।
धनु राशि: आज किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। बच्चों के साथ समय बिताएं, मन शांत होगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। लकी रंग गुलाबी है।
मकर राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जमीन या मकान से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लकी रंग जमुनी है।
कुंभ राशि: आज दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करें। करियर में थोड़ी भागदौड़ रहेगी। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। लकी रंग नीला है।
मीन राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है। पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बड़ों का आशीर्वाद लें। लकी रंग केसरिया है।