Kanger Valley Accident : कांगेर घाटी में ‘काल’ बनकर दौड़ा ट्रक: ब्रेक फेल होते ही पिकअप के उड़े परखच्चे, 3 की मौत

Kanger Valley Accident

Kanger Valley Accident : जगदलपुर। बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर रफ्तार और तकनीकी खराबी के मेल ने तीन जिंदगियों को लील लिया। दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Kanger Valley Accident : साप्ताहिक बाजार जा रहे थे ग्रामीण, रास्ते में मिली मौत मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन पखनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ढलान और तेज रफ्तार की वजह से ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे पिकअप से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चीख-पुकार मच गई।

केबिन में फंसा रहा चालक, कटर मशीन से रेस्क्यू
हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिसके कारण चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लिया गया और घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हाईवे पर घंटों लगा रहा लंबा जाम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। ब्रेक फेल होना शुरुआती तौर पर दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद NH-30 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की टीम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात को फिर से सुचारू बनाने के प्रयास में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *