भोपाल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, नशीला पदार्थ पिलाकर 11 महीने तक शारीरिक शोषण…

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे शराब और नशीली दवाएं देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अपहरण कर बंधक बनाए रखने का आरोप
छोला मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती के अनुसार, 13 फरवरी 2025 की शाम 2 से 3 युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया, जहां शराब पिलाकर और नशीला पदार्थ देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए।

11 महीने तक शोषण का दावा
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों द्वारा उसके साथ करीब 11 महीनों तक लगातार दुष्कर्म किया गया। 4 जनवरी 2026 को किसी तरह वह आरोपियों के कब्जे से निकलकर थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

सबूतों के आधार पर दर्ज होगा मामला
युवती का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे दो दिनों तक थाने के चक्कर लगाने पड़े। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *