CG Dhan Kharidi Success Story : अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए अपनाई गई डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था अब किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। टोकन आधारित प्रणाली और ऑनलाइन सेवाओं के कारण किसानों को अब समितियों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। ऐसी ही एक सफलता की कहानी अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के किसान श्री इंद्र प्रसाद कुजूर की है।
CG Dhan Kharidi Success Story : “किसान तुहंर टोकन” ऐप से 24×7 घर बैठे सुविधा लघु वर्ग के किसान श्री इंद्र प्रसाद कुजूर ने बताया कि इस वर्ष बेहतर बारिश के चलते उनकी धान की फसल बहुत अच्छी हुई है। 100 क्विंटल धान विक्रय के लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा। उन्होंने शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए “किसान तुहंर टोकन” ऐप का उपयोग किया। श्री कुजूर ने बताया कि उन्होंने स्वयं मोबाइल के माध्यम से 100 क्विंटल धान का पहला टोकन काटा। डिजिटल व्यवस्था के कारण यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सहज रही।
समिति केंद्र में मिलीं वीआईपी सुविधाएं
निर्धारित तिथि पर जब इंद्र प्रसाद रामपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, तो वहां की व्यवस्था देख वे गदगद हो गए। उन्हें तत्काल गेट पास और नमी परीक्षण की सुविधा मिली। बिना किसी विलंब के उन्हें बारदाना भी प्रदान किया गया। श्री कुजूर ने बताया कि केंद्र में किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे धान विक्रय सुगम हो गया है।
₹3100 प्रति क्विंटल के दाम से संवर रहा भविष्य
इंद्र प्रसाद कुजूर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की नीति से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ हो रहा है। उन्होंने साझा किया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से हुई आय से उन्होंने अपने पुत्र का विवाह संपन्न कराया था।
विविध फसलों से बढ़ी आमदनी
धान के साथ-साथ श्री कुजूर अब गेहूं, तिलहन और सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं। इससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था से बेहद संतुष्ट इंद्र प्रसाद ने किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।