Khelo India Tribal Games 2026 : अंबिकापुर: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के प्रथम संस्करण का बिगुल बज चुका है। आगामी 14 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
Khelo India Tribal Games 2026 : 9 खेल विधाओं में होगा टैलेंट का प्रदर्शन
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कुल 9 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें 7 प्रतियोगिता खेल और 2 प्रदर्शन खेल शामिल हैं। राज्य स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रायपुर और बिलासपुर के प्रमुख केंद्रों पर संपन्न होगा।
कहां और कब होगा किस खेल का ट्रायल?
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ट्रायल केंद्रों को खेल के अनुसार बांटा गया है:
रायपुर (केवड़ाडीह स्टेडियम): यहाँ 7 एवं 8 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से कुश्ती, फुटबॉल और भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) का ट्रायल होगा।
बिलासपुर: यहाँ भी 7 एवं 8 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तायक्वांडो खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
कौन हो सकता है शामिल? (पात्रता एवं दस्तावेज)
इस चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के स्थानीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल के समय खिलाड़ियों को निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:
अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र (ST Certificate)
आधार कार्ड
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सरगुजा जिले के सभी पात्र जनजातीय खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी दूरभाष क्रमांक 8871419609 पर संपर्क कर सकते हैं या विभागीय वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।