रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने विभाग के 2 वर्षों के कारयों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पिछले दो वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना को राज्य की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार बन चुकी है।

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत पिछले दो वर्षों में राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं तक आर्थिक संबल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक राशि नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान करने का माध्यम है। इससे घर-परिवार में महिला की भूमिका और मजबूत हुई है।”
उन्होंने यह भी बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष पात्र महिलाओं को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। बस्तर के दुर्गम क्षेत्र नियद नेल्लानार जैसे स्थानों में भी योजना ने असर दिखाया है, जहां अब तक 7,000 से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है।