जेल में कैदी की आत्महत्या के बाद गाड़ा समाज के लोगों का प्रदर्शन…

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुनील महानंद ने शाम करीब 6 बजे जेल की बड़ी गोल 5 नंबर बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर हो रही प्रताड़ना और व्यवस्थाओं की कमी के कारण यह घटना हुई। परिजनों का कहना है कि सुनील के ऊपर लगातार मानसिक दबाव डाला जा रहा था।

घटना के बाद केंद्रीय जेल के बाहर गाड़ा समाज के लोग बड़ी संख्या में जुट कर धरना दे रहे हैं। परिजन और समाज के प्रतिनिधि मृतक को न्याय दिलाने, जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कैदी की मौत के बाद मामला गरमा गया है और अब इस पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *