Top 5 Gold Producing Countries : नई दिल्ली : वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। भारत जैसे देशों में सोना न केवल आभूषण बल्कि निवेश का भी सबसे सुरक्षित जरिया माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के किन देशों के पास सोने का सबसे बड़ा भंडार है और खदानों से सोना निकालने में कौन सा देश नंबर-1 है? ताज्जुब की बात यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर (उपभोक्ता) होने के बावजूद भारत टॉप प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में शामिल नहीं है।
Top 5 Gold Producing Countries : आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जो पूरी दुनिया में सोने की सप्लाई को कंट्रोल करते हैं:
- चीन: सोने के उत्पादन में ‘ड्रैगन’ का दबदबा
चीन वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्रोड्यूसर है। वर्ष 2024 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने लगभग 380 टन सोना निकालकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। शानदोंग, हेनान और भीतरी मंगोलिया जैसे प्रांत यहां की सोने की खदानों के मुख्य केंद्र हैं। पर्यावरण के कड़े नियमों के बावजूद, यहाँ की बड़ी कंपनियों ने आधुनिक तकनीक के दम पर उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। - रूस: प्रतिबंधों के बीच भी नंबर-2 पर बरकरार
तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और यूक्रेन संकट के बावजूद रूस सोने के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। साइबेरिया की ‘ओलंपियाड’ जैसी विशाल खदानों के दम पर रूस ने 2024 में करीब 310-330 टन सोना निकाला। रूस की सरकारी कंपनियां अब पश्चिमी देशों के बजाय नॉन-वेस्टर्न मार्केट्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे उनका उत्पादन स्थिर बना हुआ है। - ऑस्ट्रेलिया: विशाल भंडार और ओपन-पिट माइंस का बादशाह
ऑस्ट्रेलिया के पास दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व (भंडार) माना जाता है। यहाँ की ‘बोडिंगटन’ और ‘कैडिया’ जैसी ओपन-पिट खदानें दुनिया की सबसे बड़ी खदानों में शुमार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सालाना लगभग 290-300 टन सोने का उत्पादन किया है। स्थिर नियमों और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह देश टॉप-3 में मजबूती से खड़ा है। - कनाडा: सुरक्षित निवेश और हाई-टेक माइनिंग
कनाडा अपनी पारदर्शी नीतियों और ईएसजी (ESG) स्टैंडर्ड्स के लिए जाना जाता है। ओंटारियो और क्यूबेक जैसे प्रांतों से कनाडा ने लगभग 200 टन सोना निकाला है। यहाँ की जियोलॉजी और लगातार हो रही नई खोजों (Exploration) के कारण यहाँ सोने का भंडार तेजी से बढ़ रहा है, जो इसे वैश्विक एक्सपोर्ट का एक बड़ा केंद्र बनाता है। - अमेरिका: नेवादा और अलास्का की धरती में छिपा है खजाना
अमेरिकी गोल्ड माइनिंग का 75% हिस्सा अकेले नेवादा राज्य से आता है। अमेरिका ने सालाना 160-170 टन सोना प्रोड्यूस किया है। नेवादा के अलावा अलास्का भी सोने के उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। यहाँ की रिफाइनिंग क्षमता और लॉन्ग-लाइफ माइंस इसे एक मजबूत खिलाड़ी बनाती हैं।
भारत में कहाँ से आता है इतना सोना?
भारत में सोने का उत्पादन नाममात्र (लगभग 1.5 से 2 टन) है, जबकि मांग हजारों टन में है। यही कारण है कि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश सोना स्विट्जरलैंड, यूएई और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आयात (Import) करता है।