कुरुद: कांग्रेस पार्षदों का 17 दिनों का धरना समाप्त, प्रशासन ने मांगें स्वीकार कीं

धमतरी। कुरुद नगर पालिका में हितों की अनदेखी एवं अध्यक्ष तथा सीएमओ की मनमानी के विरोध में कांग्रेस पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के बाद प्रशासन ने पार्षदों की मांगें मान लीं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर 26 दिसंबर को आयोजित परिषद की सामान्य सभा बैठक की लिखित सूचना एजेंडा सहित सभी पार्षदों को सौंपी। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया।

कांग्रेस पार्षदों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह किसी दल विशेष की नहीं, बल्कि कुरुद की जनता की जीत है। नगर के हक एवं सम्मान के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। आंदोलन को व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों सहित कांग्रेस संगठन का व्यापक समर्थन मिला। बढ़ती जनभागीदारी ने प्रशासन पर दबाव बनाया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि 17 दिनों के संघर्ष से तानाशाही सोच की हार एवं जनता की जीत हुई है। जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज ने प्रशासन को झुकाया। यह आंदोलन कुरुद की आत्मा की लड़ाई थी तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं की साझा जीत है।

नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू ने कहा कि यह जीत धैर्य, एकता एवं सच के साथ खड़े रहने की जीत है। जनआंदोलन की ताकत से सकारात्मक निर्णय संभव हुए।

धरना समाप्ति के अवसर पर उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, मनीष साहू, मंजू साहू, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, शिवदत्त तिवारी, प्रमोद साहू, पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *