रायपुर। यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर रेलवे मंडल ने वर्ष 2025 में कई विशेष अभियानों को सफलता के साथ अंजाम दिया। इनमें मिशन रेल सुरक्षा, ऑपरेशन नारकोस, ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते, मिशन जीवन रक्षक, मेरी सहेली पहल सहित कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन शामिल रहे।

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: 45 बच्चों को मिली नई जिंदगी
रेलवे द्वारा “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के तहत 45 लावारिस और घुमंतू बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
“ऑपरेशन मातृ शक्ति” में 4 गर्भवती महिला यात्रियों को विशेष मदद प्रदान की गई।
वहीं मेरी सहेली पहल के तहत रायपुर, भाटापारा और दुर्ग स्टेशनों पर 21,705 अकेली महिला यात्रियों की सहायता की गई।
मिशन रेल सुरक्षा: 125 आरोपी गिरफ्तार
नवंबर 2025 तक रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत 61 मामले दर्ज हुए, जिनमें 125 अपराधी गिरफ्तार किए गए।
करीब 3.37 लाख रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद की गई।
रेलवे अधिनियम के तहत 19,131 मामलों में कार्रवाई की गई और 19,100 अपराधियों से 30,13,575 रुपए जुर्माना वसूला गया।
ऑपरेशन नारकोस: 59.75 लाख का गांजा जब्त
मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस में रेलवे ने बड़ी सफलता हासिल की।
अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए और उनके पास से 280 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाज़ार कीमत 59.75 लाख रुपए आंकी गई है।
मिशन यात्री सुरक्षा
मिशन यात्री सुरक्षा के तहत 139 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 7,08,236 रुपए मूल्य की बरामदगी की गई।
ऑपरेशन अमानत: यात्रियों को लौटाया खोया सामान
ऑपरेशन अमानत के दौरान 345 यात्रियों को उनका खोया सामान वापस किया गया। इन सामानों की कुल कीमत 63,95,762 रुपए रही।
मिशन जीवन रक्षक के तहत रेलवे कर्मियों ने 4 यात्रियों का जीवन बचाया।
ऑपरेशन उपलब्ध: टिकट दलालों पर बड़ी कार्रवाई
टिकट ब्लैकिंग को रोकने के लिए चलाए गए “ऑपरेशन उपलब्ध” में 53 टिकट दलाल गिरफ्तार किए गए।
कुल 48 मामले दर्ज किए गए और 1,006 रेलवे टिकट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 19,53,054 रुपए आंकी गई।