गोवा रोमियो लेन अग्निकांड: मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा फुकेट भागे, पुलिस ने तेज की कार्रवाई

पणजी। गोवा में हाल ही में हुए रोमियो लेन अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा घटना के पांच घंटे भीतर ही मुंबई से इंडिगो की उड़ान से थाईलैंड के फुकेट भाग गए। गोवा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन और विदेश भागने की पूरी प्रक्रिया का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद लेने की तैयारी है।

गोवा पुलिस ने कहा कि बर्च बाई रोमियो लेन फायर घटना की जांच में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद उनके निवास पर कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा किया गया।

पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर की शाम तक दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था। जब मुंबई इमिग्रेशन से जानकारी ली गई तो यह सामने आया कि दोनों आरोपी 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 1073 से फुकेट रवाना हो चुके थे, जबकि आग की घटना पिछली रात करीब आधी रात हुई थी। इससे स्पष्ट है कि दोनों ने जांच से बचने की कोशिश की और जल्दबाजी में देश छोड़ दिया।

पुलिस फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *