कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने की जीवन ठाकुर के परिजनों से मुलाकात…राजनीतिक हत्या का लगाया आरोप

वह प्रशासन पर बैठे कलेक्टर से लेकर तहसीलदार और पटवारी के द्वारा जारी किया गया। परिवार ने उनकी हत्या को राजनीतिक साजिश बताते हुए उनकी राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनो ने बताया कि ग्राम में सैकडो लोगो को वन अधिकार पट्टा जारी हुआ है। लेकिन सिर्फ कुछ लोगो को चुन चुनकर टारगेट करते हुए उन्हें फर्जी पटटा बताते हुए गिरफतार किया गया।

जबकि पट्टा 2021 से जारी हुआ है और लगातार उसमे से केसीसी ऋण का लेन देन किया जा रहा है। गिरफतारी के बाद से ही उन पर पट्टा वापस किये जाने का दवाब प्रशासन की ओर से बनाया जा रहा था क्योकि वह पट्टा प्रशासन की ओर से जारी हुआ है और कही न कही उनके पट्टे पर प्रशासन की गर्दन भी फसी हुई है। जेल में उन्हें टाईम पर न ही दवा दी गई न ही भोजन समय पर दिया गया। यहाँ तक कि उनकी तबियत बिगडी तो समय पर ईलाज भी नही दिया गया। उन्हे जेल में उनके बच्चे से अलग कमरे में रखा गया। और सोमवार 29 नवम्बर को जब उनकी तबियत अधिक बिगडने की सुचना प्राप्त हुई. तभी जेलर को उन्हें अस्पताल में भर्ती करने को कहाँ गया लेकिन जेलर ने सीधे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने से मना कर दिया।

सोमवार को ही कोर्ट से आदेश लेकर बिना परिवार को सुचना दिये उन्हे रायपुर जेल रिफर कर दिया गया। जबकि वे विचाराधीर कैदी थे जो जानकारी प्राप्त हुई है। उसके अनुसार वे जिस दिन रायपुर ले जाये गये, उस दिन वे चलने की स्थिति में नहीं थे, और रायपुर में भी उन्हें भर्ती कराने की बजाय जेल में रखा गया। और 03 तारीख को जब उन्हें मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया तब वे मृत अवस्था में हो चुके थे. ये पुरी तरह से लापरवाही की गई है। यही ग्राम में जिन 40 लोगो का पट्टा बना हुआ है. उन पर क्यो कार्यवाही नहीं हुई। यह राजनीतिक साजिश है। इस पट्टा बनने के बाद से उस पट्टे पर 50000 हजार का केसीसी लोन लिया जाता था. जिसे समय पर जमा किया गया। ऐसे में अवैध पट्टा कैसे हुआ। परिवार ने इस मामले की पुरी जाँच और दोषी सभी अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग की।


जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कही न कही जीवन ठाकुर के उपर जो कार्यवाही हुई है वह द्वेष भावना से बीजेपी पार्टी के द्वारा की गई है। कुछ राज जीवन ठाकुर के पास भाजपा पार्टी से जुड़े हुए लोगो के पास थे, जो बाहर न आये, कुछ लोग यह चाहते थे, जब प्रशासन ने सबको पट्टा दिया, तो अवैध कैसे हुआ, जो तहसीलदार पट्टा बनता है वही पेट को निरस्त कर फर्जी बताता है यह कैसे हो संभव है , जब पत्ता बना और उसमें लगातार केसीसी लोन दिया जा रहा था और उसमें लगातार लिए गए लोन को समय पर पटाया गया तो पट्टा कैसे फर्जी हुआ और कोई गमन का मामला भी कभी सामने नहीं आया, तो ऐसा कौन सा मामला था.


जिसमें जीवन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया, जेल अभिरक्षा में हुई मौत कई सवालो को जन्म देता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने विधायको की एक टीम बनाई है, जो इस मामले की जाँच कर पार्टी को रिपोर्ट सौपेगी, और इस मुद्दे को विधानसभा में मी उठाया जायेगा, सर्व आदिवासी समाज ने 09 अगस्त को बस्तर बंद का आव्हान किया है जिस पर पुरी कांग्रेस पार्टी इस बंद को समर्थन देते हुए हस्तर बंद में शामिल रहेगी। और जीवन ठाकुर को न्याय दिलाएगी। इस दौरान उनके साथ विधायक सावित्री मंडावी, जिला अध्यक्ष बसंत यादव सहित कांग्रेस के बड़े जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *