अंबिकापुर में पूर्व विधायक ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पैसों की डिमांड का लगाया आरोप, वायरल हुआ वीडियो

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 7 लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पति सिंह ने इस मामले में कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि एक व्यक्ति, जो खुद को कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता का सेक्रेटरी बता रहा है, उम्मीदवारों के पास फोन कर जिलाध्यक्ष बनने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। वह व्यक्ति महिला से बात करता है, जिसकी आवाज़ कुछ लोग पहचानते हैं और कुछ नहीं।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्लॉक और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए अन्य प्रदेशों से पर्यवेक्षक भेजकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रक्रिया पर अमल करने से पार्टी को लाभ होगा और कांग्रेस सत्ता में दोबारा वापसी कर सकती है।

साथ ही, वायरल वीडियो में बृहस्पति सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी पैसे लेकर टिकट वितरण किया था, जिससे कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

बृहस्पति सिंह ने चेतावनी दी कि जरिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी की साख और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गंभीर नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *