रायपुर, 07 नवंबर 2025: राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक महिला नीले रंग के सलवार सूट में और चेहरा ढककर घर में घुसती हुई दिखाई दे रही है।
घटना का विवरण
- मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
- पीड़ित ब्यास नारायण शुक्ला, जो साल 1998 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस रायपुर से असिस्टेंट रीजनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, अकेले रहते हैं।
- 4 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे शुक्ला जी घर से ताला लगाकर किराए के घर मित्रों के पास गए।
- जब वे रात 9:20 बजे लौटे, तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।
चोरी का तरीका और नुकसान
- सीसीटीवी फुटेज में महिला घर में घुसती हुई नजर आई।
- महिला ने अलमारी के लॉकर से 1 नग सोने की अंगूठी और नकदी रकम चुरा ली।
- शुक्ला जी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी अलमारी से सोने के टॉप्स और 5 नग चांदी की बिछिया गायब हो चुकी हैं।
पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
- डी.डी. नगर थाना में मामला दर्ज कर तफ्तीश जारी है।