(Shakti BJP District President) सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने की मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
(Shakti BJP District President) सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय की सहमति से शक्ति जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा किसान मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कृष्णकांत चंद्रा जिलाध्यक्ष शक्ति के द्वारा की गई।
(Shakti BJP District President) लोकेश साहू को भाजयुमो के जिला अध्यक्ष का दायित्व ,तो सोनसाय देवांगन को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, एवं छोटेलाल भारद्वाज को अनुसूचित जातिमोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया जिसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने दी इनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त है !