(Grand Tricolor Tour) अभाविप कसडोल ने निकाली झांकी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा

(Grand Tricolor Tour)

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

(Grand Tricolor Tour) गणतंत्र दिवस के पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ आयोजन

 

स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

(Grand Tricolor Tour) कसडोल . जहाँ पूरा देश आजादी के अमृतकाल मे गणतंत्र दिवस की तैयारी में लगी हुई है, वही कसडोल इकाई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

https://fb.watch/hTQYGFwNwX/?mibextid=RUbZ1f
(Grand Tricolor Tour) गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर 500 मीटर से अधिक लंबे झंडे के साथ हजारों की संख्या में विद्यालयीन व महाविद्यालीन छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संस्थाओं के लोगों के साथ देशभक्ति गीतों व आकर्षक झांकी के साथ पूरे नगर के मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण किया और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान पूरा कसडोल नगर देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। हर लोग अपने अपने घर के छतों व अपने प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होकर तिरंगे झंडे पर पुष्प वर्षा करते नज़र आये। पहली बार अभाविप द्वारा इस अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया।


(Grand Tricolor Tour)  स्कूली विद्यार्थी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिला पुरुष बुजुर्ग हर कोई पूरे जोश के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कसडोल में अभाविप की तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र-छात्राएं व स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ समाजसेवी संस्था शामिल हुए।

हर चौक चौराहे पर लोग गर्मजोशी से इस तिरंगा यात्रा का स्वागत करते नजर आये। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी वेविकानंद, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह के आकर्षक झांकी के साथ विद्यार्थी, युवा नाचते गाते नजर आए।

इस तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कसडोल पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुश्री निशा जायसवाल ने बताया कि इस आजादी के अमृतकाल में गणतंत्र दिवस के पूर्व लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए देश की एकता अखंडता को मजबूत करने का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि पूरे नगर में भ्रमण कर लोगो को एकजुटता का संदेश दिया गया।

यह यात्रा दशहरा मैदान से निकली और साहू समाज भवन में जाकर मुक्ताकाश मंच में तब्दील हो गई जहाँ इस मुक्तताकाश सभा को  श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री भाजपा, राजकुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, राजकुमार साहू जिला मंत्री भाजपा, मुख्य वक्ता के रूप में पं. पुणेश्वर नाथ मिश्रा अधिवक्ता, विमल वैष्णव, ऑक्सफोर्ड स्कूल की संचालिका लक्ष्मी साहू ने संबोधित किया।

(Former Assembly Speaker) विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर लोकेश यदु एवं संकेतवर्मा को बधाई दी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  ने दी बधाई
(Grand Tricolor Tour)  इस यात्रा में अभाविप कायकर्त्ता प्रीतम जायसवाल, अभिषेक नवरंगे, वीणा, रंजू पटेल, फाल्गुनी सोनी, हर्षा, पूजा, फुलेश्वरी, दिव्या, प्रकृति, रामकुमार, सूरज यादव, विजय जायसवाल, रामप्रसाद, भवानी, राजेन्द्र साहू सहित नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, इंदिरा देवी गौरहा स्कूल, शास कन्या स्कूल, आत्मानन्द स्कूल, इग्नाईट स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, डीआरएस कॉलेज की छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण व समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्त्तागण शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU