हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान…मारवाड़ी युवा मंच ने लगाए 101 पौधे



प्रान्त स्तरीय आयोजन के बाद हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत एक पेड़ अपने नाम के तहत अर्जुन्दा धाम में मारवाड़ी युवा मंच शाखा सरायपाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रजातियों की 101 पौधे लगाकर अभियान को गति प्रदान की गई जिसका उद्देश्य राष्ट्र व प्रान्त में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विशाल अभियान के तहत पौधे रोपित किये जायेंगे व अवैध हो रहे पेड़ो की कटाई को रोकने हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन 4 अमर सुल्तानिया प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी , राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरण मनीष अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (चेतन), प्रान्तीय महामंत्री सलभ अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , मार्गदर्शक हरिओम , श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, दीपक सिंघानिया, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रान्तीय निदेशक रश्मि अग्रवाल, प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण स्वाति शर्मा, रेणु अग्रवाल, सिध्दार्थ गोलछा, प्रदीप सोनी, आशीष टोडर,संजय सुल्तानिया एवं शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे व वृक्षारोपण उपरांत बाबा श्याम मन्दिर में पूजा आर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व हरियाली की कामना की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *